हमारी ही तरह अहसास ए उल्फत यार तुमको भी,
हुआ था वाकई सच्चा क्या हमसे प्यार तुमको भी॥
नहीं लगता नहीं लगता ये बदले देखकर तेवर,
बसाना था मोहब्बत का नया संसार तुमको भी ॥
मुहब्बत को तिजारत के तराजू में धरा तुमने।
वजह है कौनसी माशूक जो बाजू करा तुमने॥
हवस में हुस्न की, जेबें जो खाली कर रहा तुमपर।
उसी शातिर को सर आँखों पै हाय क्यूं धरा तुमने॥
नहीं है इश्क जो शर्तों पै समझौतों पै टिकता है।
नहीं है इश्क जो जिस्मों की गर्माहट में सिकता है॥
रुहानी असलियत है इश्क ,न तजवीज दुनियावी
तभी तो यार ये बाजार में बिल्कुल न बिकता है।
Showing posts with label ज्वलंत काव्य. Show all posts
Showing posts with label ज्वलंत काव्य. Show all posts
Friday, April 16, 2010
Sunday, January 24, 2010
दो दो घर इक आदमी रहता फ़िर भी तंग
बचपन से था ख्वाब इक उड़ूँ हवा के संग।
मैं भी ज्यों आकाश में उड़ते सभी विहंग॥१॥
धीरे धीरे पर हुआ मुझको भी मालूम।
बिना पंख नहीं आदमी सका व्योम को चूम।।२॥
मुझको जब जब दीखते नभ में वायुयान।
उड़ने को व्याकुल हुआ तब तब मैं नादान॥३॥
हवई जहाज में बैठ कर सात समन्दर पार।
आ पाऊँगा मुफ़्त में पता नहीं था यार॥४॥
गजब देश है अजब हैं सभी यहाँ के ढंग।
दो दो घर इक आदमी रहता फ़िर भी तंग॥५॥
तनिक तनिक सी बात पर तुनक तुनक कर यार।
बीवी मीयाँ को करे बाहर ठोकर मार॥ ६॥
साठे पर पाठा भई लगना अच्छी बात।
पर क्यूँ बूढ़ा षोडशी संग गात सुलगात॥७॥
पचपन में बचपन चढ़ा,बचकानी करतूत।
गणिकालय में हैं पड़े चढ़ा काम का भूत॥८॥
बच्चे आवारा रहें गायब रातोंरात।
गलबइयों से ली बढ़ा बहुत ही आगे बात॥९॥
गमछू प्रेसीडेंट की दूजी ब्याहता जाई।
वो नाबालिग छोकरी इक दिन मंदिर आई॥१०॥
पाँव पन्द्रहवें साल में ही करवाके भारी।
क्या सुख से बन पाएगी नारी वो बेचारी।।११॥
भ्रूणहनन पर मनन भी है संवेदनशील।
स्कूलों में बँट रहा लिटरेचर अश्लील।।१२॥
सोने की चिड़िया छुटी लुटी सभी जागीर।
हाय क्यों परदेश में ले आई तकदीर॥१३॥
होते ढोल सुहावने सदा दूर के यार।
अभी तलक समझे नहीं प्यारे रिश्तेदार॥१४॥
हाथ पाँव हैं मारते करते हर तदबीर।
चले कनाडा के लिए बेच सभी जागीर॥१५॥
झरते डालर डाल से हैं यूरो के पेड़।
बने विदेशों के लिए घने पढ़े भी भेड़।।१६॥
हर युवक है बुन रहा ख्वाब यही दिन रैन।
सोते जगते हों भले खुले अधखुले नैन॥१७॥
अमरीका इंलैण्ड में ही है असली चैन।
लैन्डेड होना मांगता है हर इण्डियन मैन॥१८॥
ऐसे भी पकड़े गये कई कबूतरबाज।
जिनका अपना था अलग साज बाज अंदाज॥१९॥
कई केस ऐसे खुले जिनमें खुद माँ बाप।
बेटे बेटी से करा रहे भयंकर पाप॥२०॥
लालच डालर का बुरा,बिका दीन ईमान।
बार बार हैं हो रहे, नकली कन्या दान।।२१॥
पंद्रह बीस हजार में दूल्हे दुल्हन फर्जी।
जहाँ तहाँ उपलब्ध हैं ले लो जितनी मर्जी॥२२॥
हमने तो यहाँ तक सुना इधर उधर से यार।
रिश्तों को रख ताक पर ब्याह रचें मक्कार॥२३॥
लेकिन हम दस साल में असल समझ यह पाए।
सौ फ़ीसद परदेश में कौन सुखी रह पाए॥२४॥
सब भूमि गोपाल की बात अगर सिरमाथ।
भारत को रख हृदय में रहो प्रेम के साथ॥२५॥
तुम चाहे जिस देश में रहो कुटुम्ब समान ।
आर्य कार्य करते रहो वसुधा का कल्याण॥२६॥

Friday, January 22, 2010
विजयघोष बोस का
पड़ा कर्ण कुहरों में क्रन्दन करुण स्वर
भारत माता का, तो हो उठा वो करुण था।
हुआ नष्ट परतन्त्रता का तमतोम तभी
तमतमा उठा तीव्रतेज से तरुण था॥
मारे डर के जा घुसे सब वैरी विवरों में,
विश्व वन्दनीय वरणीय वो वरुण था।
फौज में था ओज क्रांति अरुणाई छाई खिले-
खुशियों के उर अरविंद वो अरुण था॥१॥
धैर्य शौर्य साहस था जिसमें असीम दीप
सामना न कर सका कभी कोई रोष का ।
दिव्य भव्य रुप था अनूप प्रगटा सके जो
जँचता न ऐसा कोई शब्द शब्द कोश का॥
जमने जमाने में न दिया जोर जालिमों का
जवानों में जिसने जगाया ज्वार जोश का ॥
जहाँ में है जाह्नवी जमुन जल जबतक,
गूँजेगा गगन में विजयघोष बोस का ॥
भारत माता का, तो हो उठा वो करुण था।
हुआ नष्ट परतन्त्रता का तमतोम तभी
तमतमा उठा तीव्रतेज से तरुण था॥
मारे डर के जा घुसे सब वैरी विवरों में,
विश्व वन्दनीय वरणीय वो वरुण था।
फौज में था ओज क्रांति अरुणाई छाई खिले-
खुशियों के उर अरविंद वो अरुण था॥१॥
धैर्य शौर्य साहस था जिसमें असीम दीप
सामना न कर सका कभी कोई रोष का ।
दिव्य भव्य रुप था अनूप प्रगटा सके जो
जँचता न ऐसा कोई शब्द शब्द कोश का॥
जमने जमाने में न दिया जोर जालिमों का
जवानों में जिसने जगाया ज्वार जोश का ॥
जहाँ में है जाह्नवी जमुन जल जबतक,
गूँजेगा गगन में विजयघोष बोस का ॥
Monday, September 14, 2009
हिंदी दिवस और महाकवि घासलेट
गतवर्ष हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में समायोजित कविसम्मेलन
में "ढंग का एक दोहा भी न लिख सकने की क्षमता वाले"
कुछ तथाकथित महाकवियों में हुए कलयुगी महाभारत से उत्तप्त
हुआ दीप इस व्यंग के माध्यम से अपनी तपिश प्रगट करता है-
हो सकता है कोई अभी भी जल उठे!किंतु दीप जलाने के लिये
नहीं बल्कि रोशनी करने के लिए है--------
बिना हिचक अविरल प्रवाह से लगातार पढ़ते जाते हैं,
घंटों ही कुछ का कुछ गुरुघंटाल अरे!घढ़ते जाते हैं।
अड़ जाते हैं लड़जाते हैं,सब पर भारी पड़ जाते हैं,
वंशी नहीं वंश वादन सा कर्णकुहर सुन भन्नाते हैं।
क्योंकि विश्रुत महाकवि हैं अपनी ही अपनी गाते हैं,
घटिया से घटियातम कविता पुन: पुन: अरे दोहराते हैं।
हिंदी मंचों पर जब कविश्री घासलेट जी चढ़ जाते हैं॥१॥
टूट सभी सीमायें जाती घड़ियाँ घूर घूर रह जातीं,
आँखें शर्म लिहाज़ छोड़ केवल संकेतों में चिल्लातीं।
आयोजक हैरान परेशाँ हाल देख करके जन जन का ,
संयोजक को संप्रेषित कर, देते जिम्मा संयोजन का।
मंचपटल पर संयोजक भी खिन्नमना पर मुसकाते हैं,
हिम्मत कर ध्वनिविस्तारक की तरफ़ हाथ औ लपकाते हैं।
ज्योंहि त्योंहि उनको दर्शक दीर्घा में लुढ़का पाते हैं॥२॥
वाह निकलना दूर किसी के मुख से हाय तलक ना फूटे,
नीरव स्तब्ध हरेक श्रोता कवि मूक बधिर बन कर रस लूटे।
बाहुबली भी दबा पूँछ खर्राटों में खोने लगते हैं,
पूरे हफ़्ते की थकान वश बस सब ही सोने लगते हैं।
यदि भोजन का समुचित पूर्वप्रबंध सभासद् पा जाते हैं,
मुख्यातिथि अध्यक्ष सहित सबको ही चकमा दे जाते हैं।
औ केवल कवि घासलेट श्रोता कवियों पर छा जाते हैं॥३॥
केवल कविता ही हिन्दी कवि सम्मेलन में पढ़ते होंगे,
हमने अ सोचा क्योंकर कोई गद्य विधा में पड़ते होंगे।
लेकिन गद्यविधा के हमें मिले विविध पद्यात्मक मोड़,
नाटक निबन्ध कहानी क्या सीक्वल उपन्यास की होड़।
ऐसी लम्बी लम्बी रबड़ छंद में थीं कविता स्वच्छंद,
गद्यात्मक शैली में सस्वर सुन कर कान हुए बस बंद।
असली श्रोता ऐसे कैसे हिंदी कवि से बच पाते हैं॥__४॥
बरबस ही मन हिंदी दिवस पर हिन्दी का रोने लगता है,
प्रेमचंद,द्विवेदी युगीन सपनों बस में खोने लगता है ।
भारतेन्दु नानक,कबीर,तुलसी,रहीम की पौध अमर,
सांकृत्यायन,पद्मसिंह,आचार्य शुक्ल हरिऔध अमर।
कितने अच्छे साधक मेरे पंत निराला से बहुतेरे,
गुप्त-बंधु,जय-शंकर,दिनकर से कैसे थे चतुर चितेरे॥
बच्चन,माखन,महादेवी के याद काव्य सद्गुण आते हैं॥५॥
८अक्टूबर२००८

Wednesday, February 18, 2009
सो रहा क्यों नौजवां ?
है अशान्त देश फिर भी सो रहा क्यों नौजवां ?
बीज खुद ही दासता के बो रहा क्यओं नौजवां ?
सरहदों पे शत्रुसेना युद्ध के लिए खड़ी।
बिलख रही है सभ्यता व संस्कृति कहीं पड़ी।।
कायरों की भाँति किन्तु रो रहा क्यों नौजवां ?
शिवा प्रताप जैसे वीर लुप्त हो गये कहाँ।
घोष वन्देमातरम् प्रलुप्त हो गये कहाँ।।
कामी बनके देश को डुबो रहा क्यों नौजवां ?
जम्मू-काश्मीर धू-धु करके दखो जल रहा।
पंच नद प्रदेश प्यारा मोम सा पिघल रहा।।
हो खड़ा समय को व्यर्थ खो रहा क्यों नौजवां ?
चाहे तो तूफान का भी तू बदल दे आज रूख।
हिमाद्री को हिला दे और दुःख को बना दे सुख।।
फिर भी तू हताश आज हो रहा क्य नौजवां ?

Tuesday, February 10, 2009
हमें मोहरा बना के चाल ना चलना प्यारे
हमें मोहरा बना के चाल ना चलना प्यारे ।
हम भी शतरंज के माहिर हैं संभलना प्यारे ॥
जिच को जाँचे बिना परखे बिना घोड़ों को ना छू,
हाथियों से नहीं प्यादों को कुचलना प्यारे॥
मानते हैं बड़ा शातिर है तू सियासत में।
देख के पर बिसात अपनी उछलना प्यारे ॥
पैनी पैनी निगाह तुझपै खूब रखते हैं।
भूल कर भी हमें ना तू कभी छलना प्यारे ॥
मुँह की खायेगा तू लाजिमी यूँ ही हरदम ।
छोड़ दे छोड़ दे हमसे तू बिचलना प्यारे ॥
अंगुली मत उठा इस ओर, गर चाहे गनीमत।
सिपाही चाहते हैं आग उगलना प्यारे॥
नेस्तनाबूद सब होंगे चिलमची आज तेरे।
तेरी दहशत को होगा जड़ से उखलना प्यारे॥

असल बाप आतंकवाद का
असल बाप आतंकवाद का
अरब है या अमरीका है।
हुआ रूस के चक्कर में
भारत भी अदू सरीखा है॥
मंसूबे नापाक पाक
उकसाया काश्मीर देखो।
सरहद पार तराशे सब
खालिस्तानी तीर देखो॥
संदेहास्पद आइ एस आइ का
हर एक तौर तरीका है।
बना सिमि सीमा के भीतर
होकर अब आइ एम मजबूत ।
लोकतंत्र को दफ़नाने को
मजहब बना रहा ताबूत॥
इस्लामिक उन्माद ही क्यों
हर आतंकी में दीखा है ॥
हर सवाल का अल जवाहिरी
देता है अब वैब जवाब।
तालिबान पढ़ें अलकायदा
कट्टर पंथी गढ़ें हैं ख्वाब॥
बेरोजगार जवानों ने
बारूदी इल्म ही सीखा है॥
मुम्बई जयपुर अहमदाबाद
हुई हाय दिल्ली बर्बाद।
देशद्रोह को जाफ़र की
औलाद कहे फिर भी जेहाद
फांसी के फतवे जारी
होते जो होती टीका है ।।
नौ ग्यारह के बाद हुआ
नौ दो ग्यारह लादेन कहाँ।
क्या कहना अब भी मुश्किल
ना-पाक इरादे मुल्क जहाँ॥
खिसियाई बिल्ली सा बुश का
हो गया चेहरा फीका है ॥
Saturday, January 31, 2009
"देशवासियों तन्द्रा तोड़ो"
देशवासियों तन्द्रा तोड़ो।
आखें खोलो आलस छोड़ो।
उठो जगो बढ़ चढ़ो दुश्मनों
के रुण्डो मुण्डों को फोड़ो।
खुली चुनौती मिली मुम्बई
की कर लो स्वीकार ।
बचना पाये तुमसे कोई
घुसपैठी गद्दार
अगर हिफ़ाजत करे दुश्मनों
की कोई सरकार।
जड़ से उसे उखाड़ फेंकना
और करना ये हुँकार-
भारतमाता की जय।
आस्तीन में छिपे भुजंगों
के फण त्वरित मरोड़ो
जहर भरा है जितना भी
सबका सब आज निचोड़ो
छोड़ो छोड़ो देशवासियों
कायरता सब छोड़ो।
पर मत छोड़ो देशद्रोहियों
को यूँ खुला ना छोड़ो।
वर्ना साल गुलामी के
फिर फिर आयेंगे करोड़ों
पृथ्वीराज के वंशज तुम
पर क्षमा इन्हें मत करना ।
भारतमाता को वरना फिर
नरक पड़ेगा भरना॥
वीर शिवाजी से सीखो
दुश्मन की छाती चढ़ना।
चेतक से राणा प्रताप से
सीखो रण में बढ़ना॥
विश्वपटल पर स्वच्छ छवि की
छोड़ो चिंता छोड़ो।
तोप टैंक ले चढ़ो शत्रु पर
भ्रम सब इसके तोड़ो
दौड़ो दौड़ो धरा गगन में
बादल दल पर दौड़ो।
लेकर विजयी विश्व तिरंगा
त्रिभुवन का रुख मोड़ो॥
आखें खोलो आलस छोड़ो।
उठो जगो बढ़ चढ़ो दुश्मनों
के रुण्डो मुण्डों को फोड़ो।
खुली चुनौती मिली मुम्बई
की कर लो स्वीकार ।
बचना पाये तुमसे कोई
घुसपैठी गद्दार
अगर हिफ़ाजत करे दुश्मनों
की कोई सरकार।
जड़ से उसे उखाड़ फेंकना
और करना ये हुँकार-
भारतमाता की जय।
आस्तीन में छिपे भुजंगों
के फण त्वरित मरोड़ो
जहर भरा है जितना भी
सबका सब आज निचोड़ो
छोड़ो छोड़ो देशवासियों
कायरता सब छोड़ो।
पर मत छोड़ो देशद्रोहियों
को यूँ खुला ना छोड़ो।
वर्ना साल गुलामी के
फिर फिर आयेंगे करोड़ों
पृथ्वीराज के वंशज तुम
पर क्षमा इन्हें मत करना ।
भारतमाता को वरना फिर
नरक पड़ेगा भरना॥
वीर शिवाजी से सीखो
दुश्मन की छाती चढ़ना।
चेतक से राणा प्रताप से
सीखो रण में बढ़ना॥
विश्वपटल पर स्वच्छ छवि की
छोड़ो चिंता छोड़ो।
तोप टैंक ले चढ़ो शत्रु पर
भ्रम सब इसके तोड़ो
दौड़ो दौड़ो धरा गगन में
बादल दल पर दौड़ो।
लेकर विजयी विश्व तिरंगा
त्रिभुवन का रुख मोड़ो॥
Sunday, January 18, 2009
कुछ मंदिरों के अंदर
आचार्य संदीप कुमार त्यागी "दीप"
बगुले भगत हैं मंदिरों में टूटने।
देखो प्रसाद के लिए सर फूटने लगे।
दंगा फ़साद है कहीं, कहीं पै हो हल्ला।
भगवान के, भक्तों के छक्के छूटने लगे॥
काजू की बर्फीयों के डब्बे ले उड़ा कोई।
कोई खड़ा चने लिए है जूठनें लगे॥
बकबक करे कोई, कोई और दे रहा धक्का
गंदे कोई हैं हाथ कलश घूँटने लगे॥
पण्डित सभी खण्डित, जनेऊ है नहीं शिखा।
पढ़ते हैं ऐसे मंत्र, वेद रूठने लगे॥
पूजा में ध्यान मंत्र से बढ़कर है दक्षिणा।
चक्कर में दक्षिणा के चाल कूटने लगे॥
विद्वान विप्र संत का कटता टिकट हवई।
परधान बने चोर सब खसूटने लगे॥
कैसे टिकेंगे देवता देवालयों में आज।
हैं लाज सब भगवान की भी लूटने लगे॥

कहाँ भारतीयपन पनपा है हम में
आचार्य संदीप कुमार त्यागी "दीप"
परतन्त्रता की कट गईं शृंखलाएँ किंतु
परजीवीपन खूब पनपा है हम में॥
लालाटिक बन ताकते विदेशी ताक़तों को
अभी निजपन कहाँ पनपा है हम में॥
आँख हैं हमारी किंतु ख़्वाब सारे अमरीकी
अपना सपन कहाँ पनपा है हम में॥
पनपा बंगाली सिंधी मराठी पंजाबीपन
कहाँ भारतीयपन पनपा है हम में॥
भारत हुआ है बूढ़ा, सोया हिन्दुस्तान जवाँ
इंडिया हसीना हाय! बड़ी छेड़छाड़ है॥
चीन ने ली चुनरी उतार, तार तार करी
पाक चोली दाग दाग हुई मार धाड़ है॥
दहशतगर्द पाक-नाम ले जेहाद का यूँ
खून कर रहा हर, मजहबी आड़ है॥
मारकर सेंध देखो घुस आया कँगला बंग्ला
साफ साफ दामन को ताकने की ताड़ है॥

कलयुग की मार
आचार्य संदीप कुमार त्यागी "दीप"
ज़िन्दगी मर गई बस मौत यहाँ ज़िन्दा है,
क्या वो अल्लाह ही इस दुनिया का कारिन्दा है।
चर्चा दीनों-ईमान की जमीं पे मत करना,
मजहबी हरकतों से आसमां शर्मिन्दा है।
मुल्क के मुल्क जल रहे जिहादी भट्टी में,
मुर्दों की याद में दफनाए ज़िन्दा मट्टी में।
कहीं पे लाश अरे! मिल सकी नहीं पुख़्ता,
लहू में लोथड़े सने हैं, हाय! दिल दुखता।।
हाथ हैं पैर हैं मगर कहीं नहीं सर है,
धड़ ही धड़ है लुढ़क रहा कहीं जमीं पर है,
मारे दहशत के बना आदमी पुलिन्दा है।।
गुण्डे बदमाश वहशी मन्दिरों के हिस्से हैं,
कलयुगी साधुओं के पाप भरे किस्से हैं।
भोली जनता को खुलआम खूब ठगते हैं,
हुक्म से इनके ही भगवान सोते-जगते हैं।
धर्म के नाम पर घटिया सियासती धन्धे,
रहनुमा कर रहे हैं पाप गन्दे से गन्दे।
बैठा इन्साफ़ की हर कुर्सी पे दरिन्दा है।।
मछलियों-सी तड़पती औरतें लिए अस्मत,
निगलें घड़ियाल घर के हाय! फूटी है किस्मत।
ताक में बैठे हैं बगुले बहुत बाहर जल के,
आवें कैसे किनारे पर उछलके या छलके?
रोज़ हे सोखता कानून का सूरज पानी,
जाल में मुश्किलों के फँसी मछली रानी।
सोचती है - बहुत अच्छा है, जो परिन्दा है।।

भारत भी अदू सरीखा है।
मंसूबे नापाक पाक
उकसाया काश्मीर देखो
सरहद पार तराशे सब
खालिस्तानी तीर देखो
संदेहास्पद आइ एस आइ का
हर एक तौर तरीका है।
बना सिमि सीमा के भीतर
होकर अब आइ एम मजबूत।
लोकतंत्र को दफ़नाने को
मज़हब बना रहा ताबूत।
इस्लामिक उन्माद ही क्यों
हर आतंकी में दीखा है।
हर सवाल का अल जवाहिरी
देता है अब वैब जवाब
तालिबान पढ़ें अलकायदा
कट्टरपंथी गढ़े हैं ख्वाब।
बेरोजगार जवानों ने
बारुदी इल्म ही सीखा है।
मुम्बई जयपुर अहमदाबाद
हुई हाय दिल्ली बर्बाद।
देशद्रोह को जाफ़र की
औलाद कहे फ़िर भी जेहाद॥
फ़ांसी के फ़तवे जारी
होते जो होती टीका है॥
नौ ग्यारह के बाद हुआ
नौ दौ ग्यारह लादेन कहाँ।
क्या कहना अब भी मुश्किल
ना पाक इरादे मुल्क जहाँ॥
खिसियाई बिल्ली सा बुश का
हो गया चेहरा फ़ीका है॥
अरब है या अमरीका है।
हुआ रूस के चक्कर में
भारत भी अदू सरीखा है।
मंसूबे नापाक पाक
उकसाया काश्मीर देखो
सरहद पार तराशे सब
खालिस्तानी तीर देखो
संदेहास्पद आइ एस आइ का
हर एक तौर तरीका है।
बना सिमि सीमा के भीतर
होकर अब आइ एम मजबूत।
लोकतंत्र को दफ़नाने को
मज़हब बना रहा ताबूत।
इस्लामिक उन्माद ही क्यों
हर आतंकी में दीखा है।
हर सवाल का अल जवाहिरी
देता है अब वैब जवाब
तालिबान पढ़ें अलकायदा
कट्टरपंथी गढ़े हैं ख्वाब।
बेरोजगार जवानों ने
बारुदी इल्म ही सीखा है।
मुम्बई जयपुर अहमदाबाद
हुई हाय दिल्ली बर्बाद।
देशद्रोह को जाफ़र की
औलाद कहे फ़िर भी जेहाद॥
फ़ांसी के फ़तवे जारी
होते जो होती टीका है॥
नौ ग्यारह के बाद हुआ
नौ दौ ग्यारह लादेन कहाँ।
क्या कहना अब भी मुश्किल
ना पाक इरादे मुल्क जहाँ॥
खिसियाई बिल्ली सा बुश का
हो गया चेहरा फ़ीका है॥
Subscribe to:
Posts (Atom)